फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should take strong stand against Pak

पाक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए सरकार

Tue, 07 Jan 2020 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Government should take strong stand against Pak
पाकिस्तान में ननकाना साहिब स्थित गुरूद्वारे पर हमले के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर?

तन्जीम-ए-रैहनुमा-ए-मिल्लत देहरादून की ओर से पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे में हमले की घटना के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख समुदाय को निशाना बनाने की निंदा की और भारत सरकार से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देने की मांग की।

विज्ञापन


संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष लताफत हुसैन ने कहा कि इस्लाम धर्म में मजहब, इबादत गाहों को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं है। उनका संगठन पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। भारत सरकार को पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कड़ा रुख अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि इस घटना में जो भी ताकतें जिम्मेदार रही हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में नवाज कुरैशी, इब्राहिम कुरैशी, गुलफाम अली, मो. आसिफ बाबा, यामीन अहमद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed