फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should take immediate decision on integration and regularization

एकीकरण और नियमितीकरण पर तत्काल निर्णय ले सरकार

Fri, 17 Sep 2021 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Government should take immediate decision on integration and regularization
जीएमवीएन और केएमवीएन का पर्यटन विकास परिषद में एकीकरण, वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी संघ जीएमवीएन, केएमवीए का धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के धरने को उक्रांद ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी संघ जीएमवीएम, केएमवीएन के बैनर तले जीएमवीएम और केएमवीएन के कर्मचारी मांगों को आंदोलनरत हैं। विगत तीन दिनों से कर्मचारी गढ़वाल मंडल विकास निगम के मुख्यालय पर पर क्रमिक धरना दे रहे हैं। धरने के चौथे दिन उक्रांद के शिवप्रसाद सेमवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार तत्काल कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं करती तो दल भी आंदोलन में शामिल हो जाएगा। उधर, वक्ताओं ने इस दौरान एकीकरण और नियमितीकरण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया और पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मोड पर दिए जाने का विरोध किया। धरने पर राजीव कुमार, हनुमंत सिंह, विक्रम सिंह, राकेश उनियाल, नौशाद अली, जय प्रकाश, महावीर सिंह, सूर्य नारायण, अजय कोठियाल, भाव सिंह, सुरेंद्र नेगी, हरी सिंह, बिक्रम सिंह, शहजाद अहमद, दिनेश सिंह, गंभीर राणा, नरेंद्र कंडारी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed