फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should take action to make Uttarakhand drug-free

उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए कार्रवाई करे सरकार

Mon, 10 Feb 2020 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Government should take action to make Uttarakhand drug-free
उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए कार्रवाई करे सरकार
विज्ञापन

-उत्तराखंड महिला मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। उत्तराखंड महिला मंच की एफ आरआई शाखा की ओर से रविवार को सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से महिला मंच ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान चेतावनी दी गई कि ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सम्मेलन में मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग भी की गई।

महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि आज समाज व राज्य को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं की एकता को संगठित ताकत के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। चाहे महिला हिंसा का सवाल हो या महिलाओं की सबसे बड़ी पीड़ा शराब का या फि र शिक्षा, रोजगार, पलायन। आज उत्तराखंड की महिलाएं इन तमाम दिक्कतों से जूझ रही हैं। आवश्यकता है कि हम महिलाएं एकता कायम करते हुए अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों। महिला मंच नैनीताल इकाई की संयोजक डॉक्टर उमा भट्ट ने कहा की उत्तराखंडी मुद्दों की लड़ाई एक राजनीतिक लड़ाई है। चमोली जिले की संयोजक ऊषा भट्ट ने कहा कि गंगा की निर्मलता व स्वच्छता प्रभावित होने से उत्तराखंड का जनजीवन भी प्रभावित है। इस दौरान चंद्रा तिवारी, निर्मला बिष्ट, पद्मा गुप्ता, शकुंतला मुंडेपी, सरोजिनी रतूड़ी, यशोदा रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed