फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should restructure the structure

ढांचे का पुनर्गठन करे सरकार

Mon, 03 Feb 2020 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Government should restructure the structure
कचहरी ‌के समीप स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन के सभागार में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन द?
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का आठवां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में हुआ। अधिवेशन में डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने ढांचे के पुनर्गठन, आईपीएचएस मानकों में संशोधन व फार्मासिस्टोें को अन्य संवर्ग के कर्मचारियों की भांति पोस्टमार्टम भत्ता दिए जाने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व विधायक उमेश शर्मा काऊ की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने मरीज देखभाल भत्ता देने के साथ ही उपकेेंद्रों पर तैनात के 539 पदों को समाप्त न करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। अधिवेशन में एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष सुधा कुकरेती ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि उप केंद्रों में कार्यरत फार्मासिस्ट के पदों को समाप्त न करते हुए उन्हें वेलनेस सेंटरों में समायोजित किया जाए ताकि डिप्लोमा फार्मासिस्ट की सेवाओं पर असर न पड़े।
विज्ञापन

अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने डिप्लोमा फार्मासिस्ट की सेवा पुस्तिका व भविष्य निधि पुस्तिकाओं का अंकन करने, यात्रा ड्यूटी करने वाले फार्मासिस्टों को जल्द से जल्द बिलों का भुगतान करने व फार्मासिस्टों की वरिष्ठता सूची को तत्काल बनाए जाने जैसी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि संवर्ग में पदोन्नति के अवसर कम होने के कारण डिप्लोमा फार्मासिस्टों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। ऐसे में नए पदाें का सृजन किया जाए। डिप्लोमा फार्मासिस्टों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आईपीएचएस मानकों में भी संशोधन की जरूरत को भी प्रमुखता से उठाया। द्विवार्षिक अधिवेशन में स्वास्थ्य महानिदेशालय से डॉ तृप्ति बहुगुणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, एसोसिएशन की अध्यक्ष सुधा कुकरेती, संरक्षक बीएस राणा, मंत्री एमपी भट्ट, बीएस बिष्ट, विजय पाल सिंह रावत, जगमोहन सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधा कुकरेती अध्यक्ष, चंद्रमोहन सचिव निर्वाचित
द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सुधा कुकरेती को अध्यक्ष व चंद्रमोहन सिंह राणा को सचिव निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में एमपी भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल बिष्ट को उपाध्यक्ष, एसडी अमोली को संगठन मंत्री, उर्मिला द्विवेदी को संयुक्त मंत्री, केएचएस नेगी को ऑडिटर, मुकेश नौटियाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव मंडलीय सचिव राकेश रावत व मंडल अध्यक्ष टीपीएस रावत की देखरेख में संपन्न हुआ।

कचहरी के समीप स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन के सभागार में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन द?

कचहरी के समीप स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन के सभागार में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन द?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed