फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should follow the directions of the High Court

‘हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करे सरकार’

Sun, 08 Nov 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Government should follow the directions of the High Court
देहरादून। उपनल कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर कर्मियों के नियमितीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कर्मियों के नियमितीकरण की घोषणा करने की मांग की है।
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव हेमंत रावत ने कहा कि उपनल कर्मचारी वर्षों से अलग-अलग विभागों में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। बेहद कम वेतन पर काम कर रहे कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। नैनीताल हाईकोर्ट ने भी चरणबद्ध ढंग से कर्मचारियों के नियमितीकरण के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कर्मियों के नियमितीकरण की घोषणा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को फायदा मिलेगा। सरकार को उनकी मेहनत के बदले नियमितीकरण का तोहफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed