फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should conduct a judicial inquiry into the suicide case of a farmer in Kashipur: Yashpal Arya

काशीपुर में किसान के आत्महत्या मामले की न्यायिक जांच कराए सरकार : यशपाल आर्य

Mon, 12 Jan 2026 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Government should conduct a judicial inquiry into the suicide case of a farmer in Kashipur: Yashpal Arya
-नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मामले में पुलिस कर्मियों को निलंबित करना काफी नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने काशीपुर में किसान के आत्महत्या करने मामले की सरकार से न्यायिक जांच की मांग की। इस मामले में पुलिस कर्मियों को निलंबित करना काफी नहीं है।

सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की प्रताड़ना और सत्ता के अहंकार के आगे एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ। इस घटना से एक पूरा परिवार उजड़ गया। यह सिर्फ एक किसान की मौत नहीं है बल्कि सरकार की अमानवीय नीतियों का परिणाम है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। इसके अलावा दोषी पुलिस अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया जाए। मृतक किसान के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की सरकार घोषणा करे। मृतक किसान उत्पीड़न में संलिप्त अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान सुरक्षित नहीं है। पीड़ित लोगों को न्याय मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस मौके पर प्रवक्ता गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed