फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government sensitive to the welfare of soldiers and ex-servicemen: Dhami

सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संवेदनशील : धामी

Wed, 31 Dec 2025 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Government sensitive to the welfare of soldiers and ex-servicemen: Dhami
- नव वर्ष पर हाथीबड़कला में पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति संवेदनशील है। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात हाथीबड़कला में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड सैनिकों और पूर्व सैनिकों की वीर भूमि है। सरकार उनके सम्मान, पुनर्वास एवं कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सैनिक पुत्र होने की वजह से उन्होंने सेना के अनुशासन, त्याग और देशभक्ति को करीब से देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा, वे सैनिकों से संबंधित हर कार्यक्रम में जाने का प्रयास करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी हर महत्वपूर्ण अवसर पर सैनिकों के बीच जरूर जाते हैं। सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए लिए प्रधानमंत्री ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। पीएम के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, सीमावर्ती क्षेत्रों के तीव्र विकास, सैनिकों के लिए आधुनिक उपकरणों, आवास एवं कल्याण सुविधाओं में लगातार वृद्धि की गई है, जिससे सक्रिय सैनिकों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों का मनोबल और गौरव और अधिक बढ़ा है।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, सैनिक और पूर्व सैनिक देश की शान हैं, जिनके त्याग, बलिदान और अनुशासन के कारण आज देश सुरक्षित और सशक्त है। राज्य सरकार ने सैनिकों को मिलने वाली पुरस्कार एवं सम्मान राशि में कई गुना वृद्धि की गई है। अब तक 28 शहीद सैनिकों के परिजनों को सरकारी सेवा में रोजगार प्रदान किया जा चुका है, जो सरकार की सैनिक परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, ब्रिगेडियर केजी बहल, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल, ले.जनरल अश्वनी कुमार, मेजर जनरल ओपी राणा, ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, मेजर जनरल देवेश अग्निहोत्री, मेजर जनरल ओपी सोनी, मेजर जनरल आनंद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed