फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government schools teachers uniform color decided

उत्तराखंड में जारी हुआ शिक्षकों का ड्रेस कोड, इस कलर की होगी यूनीफॉर्म

Sat, 08 Jul 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
government schools teachers uniform color decided

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बच्चों के ल‌िए ही नहीं बल्क‌ि श‌िक्षकों के ल‌िए भी ड्रेस कोड जारी हो गया है। व‌िभाग ने इसके ल‌िए यूनीफॉर्म का रंग तय कर लिया गया है।

विज्ञापन


विभाग ने शिक्षकों के लिए डार्क स्काई ब्लू कमीज और स्टील ग्रे पेंट निर्धारित की है। वहीं महिला शिक्षकों को स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहननी होगी। एक अगस्त से सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर यह नियम लागू होगा। शुक्रवार को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने ड्रेस कोड निर्धारण संबंधी आदेश जारी किए। 
विज्ञापन


नई सरकार के गठन के बाद से ही राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का मामला चर्चाओं में है। विभागीय मंत्री और अधिकारी जहां इसे लागू करने की वकालत कर रहे हैं, वहीं शिक्षक विरोध में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व एक अगस्त से शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य करने संबंधी आदेश जारी होने पर भी शिक्षकों ने विरोध जताया था। संगठनों ने सरकार पर आदेश जारी करने से पूर्व उन्हें विश्वास में न लेने का आरोप लगाया था।

साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान के बाद ही ड्रेस कोड मानने की बात कही। तब विभागीय आदेश में शिक्षकों की ड्रेस संगठनों की आपसी बातचीत के बाद तय करने का विकल्प दिया गया था।


शिक्षक संगठनों को अपनी पसंद से ड्रेस कोड तय करने को कहा गया। लेकिन शुक्रवार को एकाएक विभाग ने खुद ही ड्रेस कोड तय कर उनसे अनुपालन का आदेश जारी कर दिया। आदेश में महानिदेशक ने अपर निदेशक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed