फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government Job in Uttarakhand News: UKPSC will open Recruitment in many departments Soon

अच्छी खबर: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, उत्तराखंड में होने वाली है नौकरियों की बरसात

Tue, 19 Jul 2022 08:55 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Jul 2022 08:55 AM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही प्रदेश में अलग-अलग विभागों के 650 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
Government Job in Uttarakhand News: UKPSC will open Recruitment in many departments Soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मानसून सीजन में उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों की बरसात होने वाली है। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की सख्ती के बाद विभागों ने भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) संबंधित भर्ती संस्थाओं को भेज दिए हैं, जिनका अध्ययन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही प्रदेश में अलग-अलग विभागों के 650 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन के 88 पद, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार के तीन पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 11 पद, आयोग, शासन व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी के करीब 120 पदों के अधियाचन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


पॉलिटेक्निक प्रवक्ता के 398 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पहले ही मिल चुका है, जिसमें अब 39 पद और बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक प्रवक्ता पदों के लिए भर्ती का सिलेबस तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग : 1500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में 1500 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू की जा रही हैं। इन सभी पदों के भर्तियों के अधियाचन आयोग को मिल चुके हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वन निगम में स्केलर के 200 पद, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक सहित अलग-अलग करीब 1500 पदों के भर्ती के प्रस्ताव उन्हें मिले हैं। इन सभी का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगस्त के महीने में भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। इसके बाद कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां की जाएंगी।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड : ईएसआई के डॉक्टरों की भर्ती
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूएमएसएसबी) की ओर से भी ज्यादातर भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने बताया कि श्रम विभाग के अंतर्गत ईएसआई में चिकित्सकों के 35 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है, जिसके हिसाब से जल्द ही भर्तियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed