{"_id":"545b97ae11c0f2478017da8aa5ad7fda","slug":"government-issue-go-till-25-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुकी सरकार, आज से आवश्यक सेवाएं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुकी सरकार, आज से आवश्यक सेवाएं बहाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Oct 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में विभिन्न मांगों पर हड़ताल कर रहे राज्य कर्मचारियों के सोमवार से आवश्यक सेवाएं ठप करने के बाद आखिर शासन का रवैया नर्म हो गया।
विज्ञापन
शासन ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को 25 अक्तूबर तक सभी मांगों पर शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने मंगलवार से आवश्यक सेवाओं को हड़ताल मुक्त रखने की बात कही। इससे पूर्व सैकड़ों कर्मचारियों ने सचिवालय कूच कर विरोध जताया।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में एकत्र हुए
सोमवार को चकराता, कालसी, विकासनगर, डाकपत्थर, सहसपुर, प्रेमनगर, मसूरी, रायपुर, ऋषिकेश और डोईवाला से सैकड़ों कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से उनकी रैली कनक चौक होते हुए सचिवालय पहुंची। सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद कर्मचारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
23 अक्तूबर को कांग्रेस भवन कूच करेंगे
यहां सभा में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कहा कि कर्मचारी 17 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। इस दौरान शासन से कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन सहमति के बावजूद कार्यवृत्त से छेड़छाड़ की गई। प्रदेश प्रवक्ता अरुण पांडे ने कहा कि कर्मचारी 23 अक्तूबर को कांग्रेस भवन कूच करेंगे। उधर, सभा के दौरान मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने फोन पर प्रह्लाद सिंह से बात की। अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य सचिव ने 25 अक्तूबर को जीओ का भरोसा दिलाया है। इसके बाद उन्होंने आवश्यक सेवाओं को हड़ताल मुक्त करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महामंत्री तकनीकी कर्मचारी उद्यान दीपक पुरोहित, प्रदीप कोहली, डीएस असवाल, वीरेंद्र सिंह सजवाण, बीडी जोशी आदि शामिल रहे।
सीएम को ज्ञापन दिया
सचिवालय के समक्ष सभा के दौरान एडीएम हरक सिंह रावत कर्मचारियों से वार्ता करने पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें जल्द जीओ जारी करने की मांग की गई।