फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government hospitals open early in the morning.

उत्तराखंड में सुबह आठ बजे खुलेंगे सभी अस्पताल

Tue, 01 Mar 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Mar 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
government hospitals open early in the morning.

मंगलवार से उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगी। इसके अलावा पैथोलॉजी समेत सभी जांचों के समय में भी बदलाव होगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों की ओपीडी के समय में प्रत्येक वर्ष एक मार्च से बदलाव होता है। सर्दियों में अस्पतालों के खुलने का समय सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक रहता है। वहीं गर्मियों में यह समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होता है। मंगलवार एक मार्च से यह व्यवस्था दोबारा लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पैथोलॉजी समेत सभी जांचें भी नए समय में ही होगी। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे समेत अन्य जांचें भी सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक होगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि यह व्यवस्था मौसम के अनुसार बदली जाती है। सभी सेवाओं के समय में इसके अनुसार ही बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल दूसरे विभाग का, नियम दूसरे विभाग के
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल यूं तो चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन है लेकिन यहां नियम अब भी स्वास्थ्य विभाग के ही चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पताल की ओपीडी के समय में भी बदलाव किया जा रहा है जबकि आमतौर पर उनका ओपीडी का समय हमेशा एक ही रहता है।

दून अस्पताल और दून महिला अस्पताल को जोड़कर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। अस्पताल को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन किया गया। बकायदा शासनादेश जारी कर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक और अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की शक्तियों को अलग-अलग बांटा गया।


यहीं नहीं अस्पताल में चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियम लागू करते हुए चिकित्सकों की अलग-अलग यूनिट बनाकर रोटेशन पर ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा ओपीडी, ओटी और वार्ड का समय भी तय किया गया है। लेकिन, मंगलवार से अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी।

जबिक मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल की ओपीडी का समय हमेशा सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन तक ही होता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ में असमंजस की स्थिति है।

अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित ना हो इसलिए ओपीडी का समय अन्य अस्पतालों के समान ही रखा जाएगा। भविष्य में इसमें बदलाव किया जाएगा।
- डॉ. केके टम्टा, चिकित्सा अधीक्षक, दून मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed