फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government honored hockey player vandana

प्रतिभा के आगे झुकी बहुगुणा सरकार

Tue, 13 Aug 2013 09:24 AM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
देहरादून/अंशुल डांगी Updated Tue, 13 Aug 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
government honored hockey player vandana

'अमर उजाला' की मुहिम रंग लाई है। खिलाड़ियों की घर में ही हो रही उपेक्षा के मुद्दे पर अमर उजाला की ओर से चलाई जा रही मुहिम की पहली सफलता के रूप में वंदना कटारिया को सरकार ने सम्मानित किया है।

विज्ञापन


घर मे ही उपेक्षा का दंश झेल रही हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार ने सम्मानित करते हुए अपनी गलती का एहसास कर लिया है। वदंना जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही है।
विज्ञापन


वंदना को नहीं दी उत्तराखंड सरकार ने बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
जर्मनी में जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य वंदना कटारिया का सोमवार के दिन उत्तराखंड सरकार ने सम्मान किया। सचिवालय में हुए सादे समारोह में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने वंदना को दो लाख रुपए का चेक सौंपा।

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार, मध्य प्रदेश सरकार ने भी वंदना को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया है। जानकारी के अनुसार ओएनजीसी भी वंदना को सम्मानित करेगी।

हॉकी इंडिया ने किया हस्तक्षेप
उत्तराखंड की बेटी को आखिरकार सोमवार के दिन सम्मान मिला। अमर उजाला की पहल के बाद हॉकी इंडिया के हस्तक्षेप करने के बाद राज्य सरकार ने हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के बुलावे पर सोमवार की दोपहर वंदना अपने परिवार के साथ सचिवालय पहुंची।

प्रतिभा निखारने में 'फेल' साबित हो रही सरकार

करीब सवा एक बजे मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने कार्यालय में वंदना को बुके देकर सम्मानित किया और दो लाख रुपए का चेक सौंपा। कार्यक्रम में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, कृषि मंत्री हरक सिंह रावत, हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष राजीव मेहता भी उपस्थित थे।


खेल मंत्री से की मांग
राजीव मेहता ने खेल मंत्री से वंदना को डीएसपी बनाने की भी मांग की है। जिस पर खेल मंत्री ने नियमों के अनुसार कारवाई करने का आश्वासन दिया है।

वहीं वंदना के साथ उनके पिता नाहर सिंह कटारिया, माता सोरण देवी, कोच कृष्ण कुमार, बड़ा भाई शेखर कटारिया, बड़ी बहन रीना कटारिया, छोटी बहन अंजलि कटारिया और भाभी भी पुरस्कार लेने के लिए सचिवालय आए थे।

...दिखाया आईना तो सरकार को आई वंदना की याद

पहली बार मिला गृहराज्य में सम्मान
इस अवसर पर वंदना ने कहा कि पहली बार अपने राज्य में कोई सम्मान मिला है। इसके लिए उन्होंने अमर उजाला और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष राजीव मेहता का धन्यवाद किया।

वहीं जिला खेल अधिकारी टिहरी कृष्ण कुमार और राजीव मेहता ने अमर उजाला खिलाड़ियों को सम्मान दिलाने के लिए शुरू की गई पहल की सराहना की। राजीव मेहता ने कहा कि अमर उजाला ने वंदना के सम्मान के लिए बेहतर कवरेज दी, जिसके बाद ही यह पहल हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed