फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government has developed double engine: Nishank

युवा मुख्यमंत्री का विकास रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है - निशंक

Tue, 28 Dec 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Government has developed double engine: Nishank
15 विजय संकल्प यात्रा में पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत करतीं ? - फोटो : RISHIKESH
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। डबल इंजन की सरकार और युवा मुख्यमंत्री का विकास रथ निरंतर गति पर है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार बनी है, तब से विकास कार्य हो रहे हैं। लोगों के जन उपयोगी कार्यों के साथ ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना, ऑल वेदर रोड के कार्य और प्रदेश में तमाम फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को ऋषिकेश में भाजपा की विजय संकल्प रथ यात्रा पहुंची। ढोल नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भाजपाइयों ने विजय संकल्प रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। बैराज तिराहे पर वीरभद्र मंडल के कार्यकर्ताओं और कोयलघाटी में श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने विजय रथ पर पुष्प वर्षा की। यात्रा देहरादून तिराहे पर रोड शो करते हुए व्यापार सभा भवन पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोगों के अंदर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार उत्साह है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत से सरकार बनेगी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने इस बार 60 पार लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि मिशन 2022 की लड़ाई देश के स्वाभिमान और उत्तराखंड के विकास की लड़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत करने का काम किया है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, ऋषिकेश के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी, पूर्व सांसद बलराज पासी, मोहित राष्ट्रवादी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, अरविंद चौधरी, गणेश रावत, दिनेश सती, सुमित पंवार, सुंदरी कंडवाल, सुरेंद्र सिंह, रवि शर्मा, नरेंद्र रावत, विजय जुगलान, नितिन सक्सेना, जगावर सिंह और प्रिंस रावत आदि उपस्थित थे।
आज डोईवाला में विजय संकल्प यात्रा का होगा भव्य स्वागत
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का मंगलवार आज डोईवाला में भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा की ओर से रेलवे रोड पर जनसभा आयोजित होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री वीके सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

मंगलवार दोपहर में रानीपोखरी से विजय संकल्प यात्रा का स्वागत शुरू हो जाएगा। विभिन्न स्थानों पर स्वागत के बाद विजय संकल्प यात्रा नगर चौक डोईवाला पहुंचेगी। भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता ने बताया कि डोईवाला रेलवे रोड पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। डोईवाला में विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed