फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government Demand compensation Money Back which gave Rishikesh Karnprayag rail line

गजब! पहले बांट दिया लाखों का मुआवजा, अब पूरी रकम वापस मांग रही सरकार, पढ़ें क्या है माजरा

Mon, 08 Oct 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 08 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Government Demand compensation Money Back which gave Rishikesh Karnprayag rail line
money

उत्तराखंड सरकार के भी क्या कहने। जमीन के बदले मुआवजे को लेकर पहले लाखों की रकम बांट दी और अब लोगों से सारा पैसा वापस मांगा जा रहा है। प्रस्तावित 126 किमी लंबी डबल ब्रॉड गेज-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए जमीन देने के एवज में मुआवजा लेने वाले 17 लोगों को जिला प्रशासन ने नोटिस भेजकर मुआवजा लौटाने को कहा है।

विज्ञापन


इन लोगों को छह माह पूर्व मुआवजा बांटा गया था लेकिन अब यह कहकर मुआवजा लौटाने को कहा गया है कि इनके घर-जमीन सरकारी भूमि पर बने हैं। वहीं डीएम ने मामले में तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पटवारी का जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में रेलवे लाइन निर्माण में 10 गांव प्रभावित हो रहे हैं। करीब छह माह पूर्व जिला प्रशासन एवं रेल विकास निगम की ओर से नरकोटाए सुमेरपुरए रतूड़ा और नगरासू में रेल लाइन के लिए भूमि देने वाले लोगों को मुआवजा दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण की श्रेणी में शामिल किया

अब प्रशासन ने 17 लोगों को नोटिस भेजकर उन्हें दिया गया एक करोड़ 61 लाख पांच हजार से अधिक का मुआवजा लौटाने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि इन लोगों के भवन सरकारी भूमि में बने हैं। इसलिए उन्हें अतिक्रमण की श्रेणी में शामिल कर प्रतिकर मुआवजा लौटाने को कहा है।
 

वहीं प्रभावित लक्ष्मण सिंह रावत का कहना है कि  यह कार्रवाई अनुचित हैए जिन लोगों को नोटिस जारी किए हैं उनके सामने रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से मुआवजा लौटाने का नोटिस रद करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed