फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government challenge High Court decision regarding Roorkee Municipal Corporation in Supreme Court

रुड़की नगर निगम को लेकर हाईकोर्ट के एक महीने पुराने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Tue, 27 Aug 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 27 Aug 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
government challenge High Court decision regarding Roorkee Municipal Corporation in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तराखंड सरकार ने आखिरकार रुड़की नगर निगम को लेकर हाईकोर्ट के एक महीने पुराने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। सरकार ने विशेष याचिका दर्ज करके 2015 के परिसीमन पर निकाय चुनाव कराने का विरोध किया है और नए परिसीमन के आधार पर ही चुनाव कराने पर जोर दिया है। दूसरी तरफ, सरकार ने सेलाकुई नगर पंचायत को खत्म कर इसे ग्राम पंचायत बनाने के हाईकोर्ट के आदेश को भी चुनौती देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक महीने पहले हाईकोर्ट ने अपने आदेश में रुड़की नगर निगम के चुनाव 2015 के परिसीमन के आधार पर कराने के आदेश दिए थे, जबकि सरकार नए परिसीमन के आधार पर आरक्षण की अंतिम अधिसूचना भी जारी कर चुकी थी। इस आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग सरकार को प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम भी भेज चुका था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आगे की प्रक्रिया को रोक देना पड़ा था। अब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दर्ज कर दी है। शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


दरअसल, 2015 के जिस परिसीमन के आधार पर चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट ने कहा है कि उसमें रामपुर और पाडली गुर्जर जैसे गांव भी नगर निगम का हिस्सा है। सरकार जिस नए परिसीमन से चुनाव कराना चाहती है, उसमें रामपुर और पाडली गुर्जर जैसे गांव नगर निगम से बाहर हैं। दूसरी तरफ, 2015 में अस्तित्व में आई सेलाकुई नगर पंचायत का वजूद बचाने के लिए भी सरकार कमर कस रही है। हाईकोर्ट ने इस नगर पंचायत को खत्म कर फिर से ग्राम पंचायत बना दिया है। शहरी विकास सचिव के अनुसार, सेलाकुई के मामले में भी विशेष याचिका दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed