फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gossip on uttarakhand politics.

...लो जी शुरू हुआ सियासी सर्वे का खेल

Mon, 03 Aug 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Aug 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
gossip on uttarakhand politics.

उत्तराखंड में आजकल राजनीतिक सर्वे कराने की चर्चाओं का दौर जारी है। पिछले दिनों कांग्रेस के हुए सर्वे में दो तीन मंत्रियों को हारा हुआ दिखाए जाने की चर्चा भी आम हो रही है।

विज्ञापन


बड़े नेताओं का एक खेमा इसलिए खुश था क्योंकि सर्वे में जीते विधायकों की संख्या तो 32 के ऊपर बताई और एक दो दिग्गज मंत्रियों को हारा हुआ दिखा दिया गया। सर्वे का यह पुण्य काम किसके सौजन्य से करवाया गया, यह तो अभी खुलासा नहीं हो सका लेकिन सबका इशारा एक बडे़ नेता की तरफ है।
विज्ञापन


मजे की बात यह हुई कि जब यह चर्चा दिल्ली दस जनपथ पहुंची तो शोर मच गया। केंद्रीय नेताओं ने पूछा तो इस सर्वे को कराने वाले नेताओं ने एक पावरफुल मंत्री का नाम आगे कर दिया। इस पर मंत्री जी को बात बुरी लग गई। क्योंकि जिनका नाम सर्वे कराने के लिए आगे किया था, उन्हें भी सर्वे में हारा हुआ दिखाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूट बूट वाले दरबारी का रियल एस्टेट प्रेम
रियल एस्टेट में भले ही मंदी की बात हो रही हो, लेकिन निजाम के एक खास और शूट बूट वाले दरबारी की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। रियल एस्टेट से जुड़े कई कार्यक्रमों में वह आजकल वैल ड्रैस होकर आ जा रहे है।

यही बात खत्म हो जाती तो ठीक था, इसकेअलावा शूट बूट वाला दरबारी जिले के प्रशासनिक अफसरों को निजाम के दरबार की हनक दिखाकर सिफारिश भी कर रहा है। इसे लेकर प्र्रशासनिक अधिकारी भी परेशान है और जल्द ही सारे मामले को निजाम के सामने रखने की तैयारी हो रही है।

क्योंकि सिफारिशों को वोल्यूम काफी बढ़ गया है। पहले भी यह दरबारी कई अफसरों से सिफारिश करता रहा है। लेकिन सारी सिफारिशें केवल रियल एस्टेट से जुड़ी होती है। यह आलम तब है जब देहरादून में ही सैकड़ों करोड़ के एक प्रोजेक्ट में सरकारी जमीन शामिल होने का भंडाफोड़ हो चुका है।

खबर के बदले भेज दिया कैटरीना का फोटो

चंद रोज पहले मुख्य सचिव कार्यालय भी कैटरीना कैफ के जलवों से जलाल हो गया। हालांकि मामला अधीनस्थों को उल्टा पड़ गया। हर रोज अखबरों की खबरों की कतरने भेजने के क्रम में कैटरीना कैफ का फोटो चला गया।

जिन साहब को भेजा था वह भी सकेत में आ गए, कि अब खबर के स्थान पर अभिनेत्री के फोटो आ रहे है। बात सिर्फ फोटो की नहीं थी, बल्कि उस पर हर सामान्य फाइल की तरह नोटिंग होती गई कि कृपया खबर का संज्ञान लें। मामला सीएस कार्यालय में जाकर खुल गया तो सब पसीना पसीना हो गए।


सीएस साहब ने फाइल पलटी तो कैटरीना का फोटो देख भौचक्को रह गए। तत्काल अफसरों को तलब किया तो संबंधित महकमे की सांसे अटक गई। पन्ने पर छपी खबर नीचे हो गई और कैटरीना नीचे से ऊपर आ गई, यह रहस्य किसी की समझ में नहीं आया। पड़ताल भी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed