{"_id":"f5444e5be205b42165c521f65ad47f58","slug":"gossip-about-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेन पकड़ो और रामबाड़ा को नक्शे से खत्म कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेन पकड़ो और रामबाड़ा को नक्शे से खत्म कर दो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Jun 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल केदारनाथ में आई जलप्रलय ने रामबाड़ा को पूरी तरह खत्म कर दिया था। ये तो प्रकृति का कहर था जिसे रोक पाना शायद संभव नहीं था।
विज्ञापन
यात्रियों को दी गलत सूचनाएं
पर यहां तो चार धाम यात्रियों को सूचनाएं और सुविधाएं देने वाला महकमा पेन से रामबाड़ा को खत्म करने की बात कह रहा है।
जी हां! उत्तराखंड पर्यटन परिषद ने जब चार धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा दिग्दर्शिका और सूचना निदर्शिनी का प्रकाशन किया।
लाखों खर्च करने के बावजूद पर्यटन महकमा शायद जानबूझकर जलप्रलय को भूल गया और खत्म हुए स्थानों को भी नक्शे में दर्शा दिया।
साथ ही सूचना निदर्शिनी में भी इन स्थानों को सुरक्षित बताया। मामला खुला तो दोबारा से कुछ बदलाव कर दिए। काहिली देखिये फिर से पर्यटकों को गलत सूचनाएं देने का बीड़ा उठा लिया।
विज्ञापन
गौरीकुंड से केदारनाथ की पैदल दूरी इस बार 14 किलोमीटर की जगह 19 किलोमीटर तो बता दी। लेकिन नक्शे से रामबाड़ा वाले रूट को हटाना मुनासिब नहीं समझा।
पर्यटन सूचना केंद्रों पर पकड़ी गड़बड़ी
जबकि रामबाड़ा रूट के खत्म हो जाने से नया वैकल्पिक रूट निलचौली होते हुए बनाया गया है। अब जब दिग्दर्शिका दोबारा छपकर पर्यटन सूचना केंद्रों पर पहुंची तो गड़बड़ी फिर पकड़ में आई।
विज्ञापन
पर्यटन महकमे के अधिकारी अब मातहतों को निर्देश दे रहे हैं कि पेन पकड़ो और रामबाड़ा को काटकर नक्शे से ही पूरी तरह खत्म कर दो। ताकि पर्यटकों को रामबाड़ा नक्शे में भी नजर न आए।