फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gorkhali culture in doon

फोटो:::: मीठो-मीठो खाने हो, राम्रो-राम्रो लगाउने हो...

Mon, 02 Sep 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
gorkhali culture in doon
गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में गोरखाली समुदाय की ओर से आयोजित हरितालिका तीजोत्सव मेले में
देहरादून। गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में गोरखा संस्कृति की सप्तरंगी छटा बिखरी। पारंपरिक वेशभूषा लाल-हरी साड़ी और गहनों से सजीं महिलाएं लोक गीतों पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाईं। तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजेता सीमा लिंबु और तीज प्रिंसिस अंजली और तीज टोली में 113 गोरखा रायफल्स टोली ने बाजी मारी।
विज्ञापन

रविवार को गोरखाली महिला हरितालिका तीज कमेटी की ओर से गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में हरितालिका तीज उत्सव मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, समाजसेवी भोले जी महाराज, समाज सेविका माता मंगला ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने परमवीर चक्र विजेता ले. कर्नल धन सिंह थापा द्वार का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के उत्सव लोक संस्कृति का बढ़ावा देते हैं। जैसे उत्तराखंड में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जाता है वैसे ही नेपाल में हरितालिका तीज हर्षोल्लास से मनाकर महिलाएं पति की दीर्घ आयु की कामना करती हैं। समाज सेविका माता मंगला ने कहा कि हरितालिका तीज शक्ति-शिव के मिलन का प्रतीक है। उसके बाद सीएम ने बुजुर्ग महिलाओं को तीज वृद्धा सम्मान से सम्मानित किया। मेले में विभिन्न व्यंजनों, परिधानों और आभूषणों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक आभूषण छड़केती लहरी, तिलहरी, नौगेड़, चंद्रमा, सिरफु ला, डोरी, नरोड़ी, हाथों में मेहंदी सजा रखी थी। नाचीन्छ दीदी र बहीनी... मलाई झुक्कायो आइना ले... यस पाली नै खाने दर.. सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। तीज क्वीन प्रतियोगिता की सीमा लिंबु, स्मृति, गंगा, तीज प्रिसेंज प्रतियोगिता की विजेता अंजली, तृप्ति थापा, सिमरन गुरूंग रहीं। इसके अलावा तीज टोली प्रतियोगिता में 113 गोरखा रायफल्स टोली, प्रिंयका तीज टोली और मगर समाज टोली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बुजुर्ग महिलाएं सम्मानित : शांति देवी प्रधान, मोतीकला उपाध्याय, दुर्गी देवी थापा, लक्ष्मी लामा, कमला प्रधान।
मेधावी छात्राओं का सम्मान: राम बहादुर मल्ल, मा. अक्षित भंडारी, मा. विद्यांतमान थापा, वर्तिका थापा, एडवोकेट अल्पना थापा, मैथिली राना।
ये रहे मौजूद
मसूरी विधायक गणेश जोशी, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, कर्नल वी एस क्षेत्री, कर्नल भपेंद्र खत्री, ब्रिगेडियर पीएस गुरूंग गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी की अध्यक्षा कमला थापा, वंदना बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, कमला थापा, पूजा सुब्बा, गोदावरी थापली, सरोज गुरूंग, कविता क्ष्ेत्री, सविता क्षेत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed