फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gopi bhina film will be tax free in uttarakhand

ये फिल्म होगी टैक्स फ्री, फिल्म में हीरो के पास है औरतों का मन पढ़ने की शक्ति

Tue, 09 May 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 May 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
gopi bhina film will be tax free in uttarakhand
cinema hall

उत्तराखंड में बनी फिल्म गोपी भिना जून में प्रदेश में रिलीज होगी। फिल्म को यहां टैक्स फ्री कर दिया गया है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल आदि जगहों पर गोपी भिना की शूटिंग हुई है। इसमें अभिनेता हेमंत पांडे ने पोस्टमैन की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


देहरादून स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान अभिनेता हेमंत पांडे ने यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने फिल्म बोर्ड के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने फिल्म बोर्ड का गठन कर बड़ा काम किया और सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बोर्ड भंग नहीं किया। दोनों रावत राज्य के विकास के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


हेमंत पांडे ने कहा कि गोपी भिना दिल्ली, चंडीगढ़, गाजियाबाद, नासिक, पुणे, रोहतक में लग चुकी है।

बाहुबलि के बावजूद इस फिल्‍म में भी हाऊसफुल

gopi bhina film will be tax free in uttarakhand
gopi bhina movie - फोटो : youtube

हेमंत पांडे ने बताया कि बाहुबली के बावजूद फिल्म वहां हाउसफुल रही है। अब जून में उत्तराखंड में रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस फिल्म को देखने जाएं, ताकि उन्हें पता चले उनका उत्तराखंड कितना खूबसूरत है।

फिल्म की निर्माता मीनाक्षी भट्ट ने बताया कि इसका बजट एक करोड़ है। मीना राणा ने गाने गाए हैं, संजय सिलोड़ी अभिनेता और अभिनेत्री त्वीशा भट्ट हैं। मौके पर जगजीवन कन्याल, अशोक मल्ल, एसपीएस नेगी आदि उपस्थित थे।

गांव-गांव में मिले रोजगार
फिल्म बोर्ड के उपाध्यक्ष होने के नाते अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि वह जल्द मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर अपनी कार्ययोजना उनके सामने रखेंगे। पांडे ने कहा कि इससे गांव में जिसके पास 21 लोगों को बैठाने की जगह है और वह प्रोजेक्टर से लोगों को फिल्म दिखा सकता है, उसका रोजगार पक्का है। सिनेमा घरों में लगने वाले टैक्स में छूट के लिए प्रयास करेंगे।

मानव असल रूप में ही सही
फिल्म में हेमंत पांडे ने पोस्टमैन की भूमिका निभाई है। वह ऐसे व्यक्ति बने हैं, जिसे देवताओं की कुछ शक्तियां भी प्राप्त हैं। इससे वह किसी भी औरत के मन की बात जान लेते हैं। शुरुआत में तो उन्हें यह अच्छा लगता है, लेकिन बाद में वह इससे परेशान होने लगते हैं। आखिरकार वह भगवान से विनती कर यह शक्तियां छीनने को को कहते हैं। फिल्म के माध्यम से सीख दी गई है कि मनुष्य को अपने मूल रूप में ही रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed