फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good news for Uttarakhand cricket players

उत्तराखंड के लिए बड़ा दिन, गवर्निंग काउंसिल की देखरेख में होगा क्रिकेट, BCCI ने सुनाया फैसला

Tue, 19 Jun 2018 11:53 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमरउजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमरउजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jun 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
 Good news for Uttarakhand cricket players

क्रिकेट प्रशासक समिति (सीओए) की पहल पर पिछले 18 वर्ष से उत्तराखंड क्रिकेट पर छाया काला साया दिल्ली में सोमवार को तेज तपिश के बीच छंट गया।

विज्ञापन


प्रदेश में कार्यरत चार प्रमुख क्रिकेट एसोसिएशनों की रजामंदी से सीओए ने बीसीसीआई की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के जनरल मैनेजर प्रो. रत्नाकर सेट्टी की अध्यक्षता में एक गवर्निंग काउंसिल को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


यह गवर्निंग काउंसिल उत्तराखंड में क्रिकेट का संचालन करेगी। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि बीसीसीआई के नए क्रिकेट कैलेंडर में उत्तराखंड की रणजी टीम समेत अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 की टीमें भी बोर्ड के मैच खेलेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में सीओए के समक्ष चारों क्रिकेट एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने अपना-अपना दावा पेश किया। सभी दावों पर गौर करने और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पक्ष में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन और यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के पक्ष में खड़ा होने पर सीओए प्रमुख विनोद राय ने उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के चंद्रकांत आर्य भी एक साथ आने की बात पर राय जाननी चाही तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।

मामला फिर जहां का तहां अटकता देख सीओए ने प्रदेश के खिलाड़ियों के हित में अपने दूसरे फैसले पर मुहर लगाते हुए गवर्निंग काउंसिल को हरी झंडी दे दी। साथ ही कहा कि एक साल के भीतर मान्यता का मामला सुलझा लिया जाएगा, लेकिन इन सबके बीच उत्तराखंड की टीम रणजी समेत अन्य टीमें अलग-अलग प्रारूपों में बोर्ड के टूर्नामेंट खेलेगी। इस पर सभी चारों एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रजामंदी भी दे दी है। 
 

ये है गवर्निंग काउंसिल का प्रारूप

गवर्निंग काउंसिल का प्रारूप  
नौ सदस्यीय गवर्निंग काउंसिल में बीसीसीआई की ओर से प्रो. रत्नाकर सेट्टी समेत दो सदस्य, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के दो-दो सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा, राज्य सरकार, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन से एक-एक सदस्य शामिल होगा। बीसीसीआई की ओर से प्रो. सेट्टी के अलावा जो दूसरा सदस्य होगा वह बतौर फाइनेंस अफसर काम करेगा। 

बैठक में यह रहे मौजूद 
सीओए : विनोद राय, डायना एडुल्जी, गौरव
सीएयू : महिम वर्मा, रवि वर्मा, मनोज रावत, राजेश तिवारी
उत्तरांचल-सीए : चंद्रकांत आर्य, प्रदीप सिंह, आरएस चौहान, मोहन सिंह बोरा
उत्तराखंड-सीए : दिव्य नौटियाल, आर एस नौटियाल, अशोक भांबी, अनुजा तोमर
यूनाइटेड-सीए : संजय गुसाईं, रोहित चौहान, अविनाश वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed