फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good News For ujjwala yojana Lpg Gas connection Holders before Diwali 2018

दिवाली से पहले 2.82 लाख लोगों को बड़ी सौगात, गैस सिलेंडर को लेकर यह फरमान दिल खुश कर देगा

Fri, 02 Nov 2018 08:44 AM IST
जूही प्रजापति/अमर उजाला, देहरादून
जूही प्रजापति/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Good News For ujjwala yojana Lpg Gas connection Holders before Diwali 2018
LPG cylinder

प्रदेश के 2.82 लाख गरीबों को बड़ी सौगात मिली है। अब उज्ज्वला कनेक्शन वाली महिलाओं को 14 किलो के सिलिंडर से मुक्ति मिल गई है। वह पांच किलो का सिलिंडर ले पाएंगी, जिसमें 140 रुपये की सब्सिडी भी मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में दो लाख 82 हजार गरीब महिलाओं के पास उज्ज्वला गैस कनेक्शन हैं। इनमें से महज 20 प्रतिशत महिलाएं ही ऐसी हैं, जो कनेक्शन लेने के बाद रिफीलिंग करा रही हैं। ऐसे में इस योजना का अस्तित्व संकट में आ गया था।
विज्ञापन


लिहाजा, तेल कंपनियों ने फैसला लिया है कि उज्ज्वला योजना के तहत पांच किलो के छोटे सिलिंडर दिए जाएंगे। ताकि सभी कनेक्शनधारक इसे खरीद सकें। सिलिंडर 328 रुपये में रीफिल होगा और खाते में 140 रुपये सब्सिडी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ते दामों से घट रहा था रुझान

गैस के लगातार बढ़ते दामों की वजह से गरीब परिवारों में बड़ा गैस सिलिंडर को लेकर रुझान घट रहा था। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल का कहना है कि गरीबों के लिए लगातार बढ़ते गैस के दामों की वजह से सिलिंडर लेना मुश्किल हो रहा था। अब निश्चित तौर पर रुझान बढ़ेगा।

954 रुपये का है बड़ा सिलिंडर
वर्तमान में 14 किलो के गैस सिलिंडर की कीमत 954 रुपये है। इसमें 447 रुपये सब्सिडी भी मिल रही है।

उज्ज्वला लाभार्थियों की जिलेवार संख्या

जिला    संख्या
उत्तरकाशी    9,350
देहरादून    33,700
अल्मोड़ा    12,800
बागेश्वर    6,440
चमोली    5,000
चंपावत    4,440
पौड़ी    8,350
हरिद्वार    78,900
नैनीताल    20,500
पिथौरागढ़    11,250
रुद्रप्रयाग    2,670
टिहरी    14,700
ऊधमसिंह नगर    44,800 

उज्ज्वला के तहत अब पांच किलो के सिलिंडर की होम डिलिवरी की जाएगी। सिलिंडर 328 रुपये में रीफिल होगा और खाते में 140 रुपये सब्सिडी आएगी। इस नई व्यवस्था से पहाड़ी क्षेत्रों में गैस पहुंचाना आसान होगा।
-सुधीर कश्यप, मार्केटिंग मैनेजर, इंडियन ऑयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed