फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gomukh decrease every year research by scientists

रिसर्च में बड़ा खुलासाः गंगा का उद्गम स्थल गोमुख हर साल खिसक रहा पीछे

Sat, 27 May 2017 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाल, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाल, देहरादून Updated Sat, 27 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
 gomukh decrease every year research by scientists

वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम ने दो दिन तक किए गए अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है कि गंगा के उद्गम स्थल गोमुख की आकृति में बदलाव आ रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि गंगोत्री ग्लेशियर के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य है।

विज्ञापन

 gomukh decrease every year research by scientists

गंगोत्री ग्लेशियर के अध्ययन के लिए वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान का पांच सदस्यीय दल 21 मई को गोमुख गया। टीम 24 मई को गंगोत्री पहुंची। एक अखबार को दिए इंटरव्‍यू में टीम लीडर संस्थान के निदेशक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इन दिनों गंगोत्री में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। जबकि रात का तापमान माइनस पांच डिग्री है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 gomukh decrease every year research by scientists

टीम वर्ष 2014 से ग्लेशियर का अध्ययन कर रही है। अध्ययन में यह बात सामने आई है‌ कि ग्लेशियर प्रतिवर्ष 22 मीटर पीछे खिसक रहा है। बर्फ पिघल रही है और इस कारण उद्गम स्थल पर भागीरथी का जलस्तर भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से जहां से गंगा निकल रही है उस स्रोत के आकार में भी परिवर्तन आया है। ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव भी यहां देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

 gomukh decrease every year research by scientists

टीम में शामिल वैज्ञानिक डॉ.समीर तिवारी ने बताया कि गंगोत्री ग्लेशियर में मानवीय दखल ज्यादा नहीं है। गंगोत्री नेशनल पार्क ने गोमुख जाने वाले पर्यटकों की संख्या को सीमित कर रखी है।

उन्होंने बताया कि यूं भी पर्यटकों को गोमुख से पांच सौ मीटर दूर ही रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि तापमान में वृद्धि की वजह का अध्ययन किया जा रहा है। अभी इस बारे में कुछ कहना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed