{"_id":"5cb9eaf0bdec22145b210165","slug":"golden-baba-and-toll-tax-staff-ruckus-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: टोल को लेकर गोल्डन बाबा और कर्मचारी में हुआ विवाद, एक घंटे हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: टोल को लेकर गोल्डन बाबा और कर्मचारी में हुआ विवाद, एक घंटे हाईवे पर लगा जाम
Fri, 19 Apr 2019 09:41 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर गोल्डन बाबा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को नैनीताल में लेकब्रिज चुंगी पर गोल्डन बाबा और टोलकर्मी का टोल को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गोल्डन बाबा हरिद्वार से नैनीताल जा रहे थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही चुंगी पर टोल को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला बढ़ता देख मौके से टोलकर्मी फरार हो गया।
विज्ञापन
गोल्डन बाबा ने चुंगी कर्मी पर गालीगलौच, अभद्र व्यवहार और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले का निपटारा किया।
विज्ञापन
कोतवाल ध्यान सिंह का कहना है कि मामला सुलझ गया गया है। टोलकर्मी की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद माफीनामा लिखवाया जाएगा।