फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   God save you if there is fire here

यहां आग लग जाए तो, भगवान ही मालिक

Tue, 27 Aug 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
God save you if there is fire here
परेड ग्राउंड ‌के समीप ‌बिजली घर में बहार रखे अग्निशमन यंत्र
हरीश कंडारी
विज्ञापन

29 मई 2019 को मोहनपुर बिजलीघर में दोपहर के समय अचानक आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए वहां मौजूद कर्मचारियों ने बिजलीघर में रखे अग्निशमन उपकरण का उपयोग करना चाहा, लेकिन यह खराब पड़ा हुआ था। जिसके बाद कर्मचारियों को झांपे से आग बुुुझाना पड़ी। यह स्थिति अकेले मोहनपुर बिजलीघर की नहीं है। दून के अधिकांश बिजलीघरों में अग्निशमन उपकरणों की यही हालत है। कहीं उपकरण खराब पड़े हुए हैं तो कहीं उनमें गैस ही नहीं है। कुल मिलाकर कहें तो अधिकांश बिजलीघरों में अग्निशमन उपकरण शोपीस बने हुए हैं। ऐसे में अगर बिजलीघरों में आग लग जाए तो भगवान ही बचाने वाला है।
बिजलीघरों में आग लगने की घटना आम बात है। कभी अधिक लोड होने तो कभी जंपर फुंक जाने से बिजलीघरों में आग लग जाती है, लेकिन अति संवेदनशील होने के बाद भी आग से बिजलीघरों को सुरक्षित रखने के लिए यूपीसीएल के अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। आग की छोटी सी घटना भी हो तो कर्मचारी बगले झांकने के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं। हालांकि हर बिजलीघर में अग्निशमन उपकरण तो रखे हुए हैं, लेकिन अधिकांश में यह उपकरण शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जब विभिन्न बिजलीघरों में जाकर इनकी पड़ताल की गई तो अधिकांश में अग्निशमन उपकरण या तो खराब मिले या उनमें गैस ही नहीं थी। कई जगह कर्मचारियों ने इन्हें बाहर कबाड़ के तौर पर रखा हुआ है। विभागीय अधिकारियों से जब इसकी जानकारी ली गई तो सभी का यहीं जवाब मिला कि अग्निशमन यंत्रों के साथ ही उन्हें रिफिल करने के प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया कब से चल रही और कब पूरी हो जाएगी? इस पर सभी ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून में बिजलीघरों की स्थिति
दक्षिण जोन
कुल बिजलीघर 10
अधिकांश बिजलीघरों में अग्निशमन उपकरण खराब, कुछ में नए खरीदे गए हैं।
अधिकारियों का जवाब - अग्निशमन यंत्रों को रिफिल करने की प्रक्रिया चल रही है।
सेंट्रल डिवीजन
कुल बिजलीघरों की संख्या नौ
दूरदर्शन, ईसी रोड, परेड ग्राउंड, पटेलनगर रोड में अग्निशमन यंत्र शोपीस बने हुए हैं।
डिवीजन के ईई का जवाब - नौ बिजलीघरों में 18 यंत्र हैं। कुछ वर्किंग में हैं, अन्य को रिफिल करने के ऑर्डर दिए गए हैं।
मोहनपुर डिवीजन
कुल बिजलीघर छह
प्रेमनगर, गणेशपुर, धूलकोट सहित अधिकांश जगह अग्निशमन उपकरण खराब है।
डिवीजन के ईई का जवाब- 24 नए यंत्र खरीदने के लिए हेड ऑफिस को पत्र लिखा है। स्वीकृति मिलते ही खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
नार्थ डिवीजन
कुल बिजलीघर- पांच
अधिकांश बिजली घरों में अग्निशमन उपकरण खराब।
डिवीजन के ईई का जवाब- उपकरण खरीदने और रिफिल की प्रक्रिया जारी है।
कोट ...
सभी डिवीजनों को अग्निशमन यंत्र खरीदने या पुराने को रिफिल करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी बिजलीघरों में फायर सुरक्षा को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। जिससे किसी भी घटना पर तत्काल काबू पाया जा सके।
- बीसीके मिश्रा, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed