फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GOC of Central Command General IS Ghuman Reached Dehradun for Two days visit

देहरादून पहुंचे मध्य कमान के जीओसी ले. जनरल आईएस घुमन, बोले- हर हालात के लिए हमारे जवान तैयार

Fri, 11 Sep 2020 11:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Sep 2020 11:19 AM IST
सार

  • दो दिवसीय दौरे पर दून पहुंचे हैं मध्य कमान के जीओसी ले. जनरल आईएस घुमन
  • उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय में सेना के अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात 

विज्ञापन
GOC of Central Command General IS Ghuman  Reached Dehradun  for Two days visit
जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल आईएस घुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना की मध्य कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल आईएस घुमन बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सब एरिया मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल आरएस ठाकुर के साथ ही सेना के अधिकारियों और जवानों से बातचीत की। उन्होंने चीन और भारत के बीच बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर अफसरों और जवानों को हर हालात के लिए अपने आप को तैयार रखने को कहा।

विज्ञापन


दो दिन के दौरे में जीओसी ले. जनरल आईएस घुमन मसूरी स्थित लंढौर कैंट का दौरा भी करेंगे। उत्तर भारत एरिया के जीओसी ले. जनरल एनएस राजा सुब्रमणि भी उनके साथ हैं। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल आरएस ठाकुर ने उन्हें सब एरिया में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


सेना की मध्य कमान के जीओसी ने कोरोनाकाल में स्थानीय स्तर पर सैन्य प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने सेना के आपरेशनल व एडमिनिस्ट्रेटिव गतिविधियों की जानकारी भी ली। कहा कि सेना में सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों व उनके परिवारों की समुचित देखभाल की जानी चाहिए। वेटनर्स के लिए संचालित योजना का सही क्रियान्वयन किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल प्रशासन व जनता के साथ बेहतर तालमेल व समन्वय बनाने की बात भी उन्होंने कही। बताया जा रहा है कि मौजूदा परिपेक्ष्य में भारत-चीन सीमा पर तैनात सैन्य टुकड़ियों के बारे में भी उन्होंने सेना के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। कहा कि जवानों का जोश किसी भी हाल में कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed