फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goa nightclub fire Tehri district Satish Singh Rana died Uttarakhand News in hindi read All Updates

Uttarakhand: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड...टिहरी के युवक सतीश की मौत की खबर से गांव में शोक, नौकरी करने था गया

Mon, 08 Dec 2025 04:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Dec 2025 04:01 PM IST
सार

गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में उत्तराखंड के भी पांच लोगों की मौत हुई है। ये सभी उस क्लब में कर्मचारी थे, जहां आग लगी। टिहरी जिले के सतीश सिंह राणा (28) की दर्दनाक मौत की खबर से यहां गांव में शोक पसरा है।

विज्ञापन
Goa nightclub fire Tehri district Satish Singh Rana died Uttarakhand News in hindi read All Updates
सतीश सिंह राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में टिहरी जिले के चाह गाडोलिया निवासी सतीश सिंह राणा (28) की दर्दनाक मौत की खबर आने के बाद गांव में शोक पसर गया। सुरेंद्र सिंह राणा के दो बेटे और दो बेटियों में सबसे बड़ा सतीश चंडीगढ़ से दो साल पहले ही गोवा होटल में नौकरी करने गया था।

विज्ञापन


सतीश ने जनवरी माह में घर आना था। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद गांव में खेतीबाड़ी और मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे सुरेंद्र सिंह और मां संगीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। अग्निकांड में भाई की मौत के बाद छोटा भाई सौरभ भी चंडीगढ़ से गोवा पहुंच गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: भोजन भत्ता बढ़ा...महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश, होमगार्ड स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में साथ काम कर रहे विजेंद्र और अरविंद सतीश के शव को लेकर गांव के लिए निकल गए हैं। आज रात करीब सात से आठ बजे तक उनके गांव पहुंचने की उम्मीद है। अग्निकांड में गांव के बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद आस पास गांव के लोग सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। बताया गया है कि कल नौ दिसंबर को उनके पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed