फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GMVN will Book Tickets for Kedarnath Badrinath and Hemkund Sahib heli service

केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए अब जीएमवीएन करेगा हेली सेवाओं की टिकट बुकिंग

Tue, 25 Jun 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Jun 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
GMVN will Book Tickets for Kedarnath Badrinath and Hemkund Sahib heli service
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

केदारनाथ धाम समेत बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के लिए सभी हेली ऑपरेटर्स की टिकट बुकिंग गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट से की जाएगी। यह व्यवस्था एक सितंबर से लागू होगी।

विज्ञापन


टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने यह फैसला लिया है। वहीं, चार्टर हेली सेवा बुकिंग के लिए जीएमवीएन साफ्टवेयर तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को सचिव पर्यटन एवं यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप जावलकर ने हेली सेवा संचालित कर रही कंपनियों के साथ बैठक कर टिकट बुकिंग सिस्टम की समीक्षा की। जिसमें कहा गया कि वर्तमान में केदारनाथ धाम समेत बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली ऑपरेटर्स स्वयं ही टिकटों की आनलाइन बुकिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों की ओर से टिकट बुकिंग की काफी शिकायतें आ रही है। बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए जीएमवीएन ने वेबसाइट http//heliservices.uk.gov.in तैयार किया है। बैठक में फैसला लिया गया कि एक सितंबर से सभी हेली ऑपरेटर्स की टिकट बुकिंग जीएमवीएन की वेबसाइट से की जाएगी।

जावलकर ने बताया कि टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी। जिसमें 70 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑफ लाइन दिए जाएंगे। नई व्यवस्था लागू होने के एक सप्ताह के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि चार्टर हेली सेवा की बुकिंग के लिए साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही इसका ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed