फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gmvn personnel demands special package

निगम की 'डुगडुगी' पर सरकार का पीपीपी 'राग'

Fri, 30 Aug 2013 06:01 PM IST
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून Updated Fri, 30 Aug 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
gmvn personnel demands special package

लैंसडौन में जीएमवीएन गेस्ट हाउस को पीपीपी मोड़ में दिए जाने को लेकर अब निगम सरकार को घेरने का मन बना चुका है। निगम ने सरकार के फैसले पर सवालिया निशान लगाते हुए विशेष पैकेज की मांग कर डाली है।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों को पीपीडी मोड में दिए जाने का कर्मी विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में निगम ने लैंसडौन स्थित गेस्ट हाउस को पीपीपी मोड में देने के विरोध में सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


साथ ही सरकार से निगम को घाटे से उबारने के लिए विशेष पैकेज दिए जाने की मांग भी की गई है। जीएमवीएन कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में निगम के अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि आपदा में निगम को 70 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की संपत्ति को लगा धक्का
इसमें 40 करोड़ की परिसंपत्तियों और 30 करोड़ के व्यवसाय का घाटा हुआ है। उन्होंने कहा कि निगम के 8 गेस्ट हाउस पूरी तरह खत्म हो गए, जबकि 20 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं।

कर्मियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि निगम को घाटे से उबारने के बजाए सरकार गेस्ट हाउसों को पीपीडी मोड में देने की योजना बना रही है। उन्होंने सरकार से निगम को घाटे से उबारने के लिए खनन और शराब का कार्य भी निगम को देने की मांग की है।

खनन से होता है लाभ
कर्मियों ने कहा कि मई 2001 से जनवरी 2013 तक निगम ने खनन से 174.45 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। जिसमें से 86.05 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को दिया गया। जबकि निगम ने 88.40 करोड़ रुपये कमाए।

उन्होंने बताया कि निगम कर्मचारियों को जून महीने का वेतन दे चुका है, लेकिन जुलाई महीने में सिर्फ कार्य कर रहे लोगों को ही वेतन दिया जा सका है। जबकि अगस्त का वेतन देना मुश्किल हो रहा है।


निगम ने मांगा विशेष पैकेज
इसके लिए उन्होंने सरकार से विशेष पैकेज मांगा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय और सचिवालय में चल रही कैंटीनों में कार्यरत जीएमवीएन के कर्मचारियों को बीते 13 सालों में निगम 8 करोड़ रुपए सेलरी में दे चुका है।

मगर सरकार ने अभी तक उसका भुगतान नहीं किया है, जिसके भुगतान की मांग की गई है, ताकि घाटे से निगम को उबारा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed