फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gmvn md fire on ajm in Char dham yatra meeting

बैठक में कुछ ऐसा बोल गईं एमडी कि एजीएम ने मांग लिया वीआरएस, जानिए पूरा मामला

Sat, 03 Feb 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश/देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश/देहरादून Updated Sat, 03 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
 Gmvn md fire on ajm in Char dham yatra meeting
jyoti neeraj kherwal

चार धाम यात्रा की समीक्षा बैठक के जीएमवीएन की एमडी ज्योति नीरज खैरवाल की टिप्पणी ने एजीएम तुलसी सिंह बिष्ट को इस कदर आहत किया कि उन्होंने वीआरएस की पेशकश कर डाली। वीआरएस की पेशकश में बिष्ट ने एमडी की टिप्पणी....‘क्या कभी अपना चेहरा शीशे में देखा है आपने’ का खास तौर पर जिक्र किया है।

विज्ञापन


दो महीने बाद रिटायर होने जा रहे एजीएम ने कहा है कि जिस तरह से उनके लिए व्यक्तिगत टिप्पणी की गई है, वह उनका अपमान है। इधर, एमडी ज्योति नीरज खैरवाल ने अपमान की बात को खारिज किया है। उन्होंने वीआरएस की पेेशकश से भी अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को देहरादून में चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में जीएमवीएन की एमडी ज्योति नीरज खैरवाल ने दून में बैठक ली। खैरवाल अपर सचिव पर्यटन भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में ऋषिकेश स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के यात्रा कार्यालय में तैनात अधिकारी शामिल हुए। बिष्ट के अनुसार, एमडी ने बैठक के दौरान निगम कर्मियों के समक्ष उनके कार्यों पर असंतोष जताया और वीआरएस लेने के लिए कहा।

चार धाम यात्रा बैठक में हुआ यह सब

 Gmvn md fire on ajm in Char dham yatra meeting

बिष्ट का आरोप है कि एमडी ने भरी बैठक में उन पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। यहां तक कहा गया कि क्या कभी अपना चेहरा शीशे में देखा है आपने...। बिष्ट के अनुसार, उन्होंने अपमानजनक टिप्पणियों से आहत होकर वीआरएस के लिए अपना आवेदन एमडी को भेज दिया है

मैंने 36 वर्षों तक जीएमवीएन में सेवाएं दीं। एक मजूबत स्तंभ के रूप में निगम को स्थापित करने के लिए दिन-रात लगा रहा, लेकिन सेवानिवृत्ति के अंतिम दिनों में आला अधिकारी के इस तरह से बेइज्जत करने पर बहुत आहत हुआ हूं। उनके निर्देश पर मैंने वीआरएस का आवेदन भेज दिया है।
तुलसी सिंह बिष्ट, एजीएम, यात्रा कार्यालय जीएमवीएन, ऋषिकेश।

मैं अक्सर सभी से यह कहती हूं कि आप जो कर रहे हैं, उसके हिसाब से अपना चेहरा शीशे में देखें। ऐसा काम करें कि शीशे में अपना चेहरा देखने लायक रह सकें। जहां तक एजीएम तुलसी सिंह बिष्ट के वीआरएस के आवेदन का मामला है, आज शाम अपने ऑफिस से निकलते वक्त तक ये आवेदन मुझे प्राप्त नहीं हुआ था।
ज्योति नीरज खैरवाल, एमडी जीएमवीएन/अपर सचिव पर्यटन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed