फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GMVN gets booking worth Rs 21.60 crore

Dehradun News: जीएमवीएन को मिली 21.60 करोड़ की बुकिंग, 90 फीसदी होटल बुक

Mon, 27 May 2024 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
GMVN gets booking worth Rs 21.60 crore
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्रियों के आने से गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की चांदी हो गई है। यही वजह है कि निगम को बंपर बुकिंग मिल रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 26 मई तक निगम को 21.60 करोड़ रुपये की बुकिंग मिल चुकी है। उधर यात्रा मार्ग के अलावा अन्य जगहों में बने होटलों में भी अच्छा कारोबार हो इसके लिए इन होटलों की बुकिंग का जिम्मा निगम ने निजी कंपनियों को दिया है।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल में जीएमवीएन के कुल 94 होटल और बंगले हैं। इनमें से 52 होटल यात्रा मार्ग पर हैं। यात्रा मार्ग पर बने होटलों की बुकिंग का जिम्मा जीएमवीएन ने अपने पास रखा है। अभी तक जून महीने के लिए 90 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं। पर्यटक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से यहां की बुकिंग करा रहे हैं। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से खास टूर पैकेज भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन




जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनोद गोस्वामी ने बताया, यात्रा मार्ग के अलावा भी निगम के अन्य होटलों में अच्छा कारोबार हो इसके लिए निजी कंपनियों को बुकिंग का जिम्मा सौंपा गया है। हमारा मकसद गढ़वाल के किसी भी कोने में जाने वाले पर्यटकों को आवास और खाने की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराना है। जबकि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून समेत चारधाम यात्रा मार्ग के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। यही वजह है कि इस बार यात्रा मार्ग के होटलों पर अच्छा कारोबार हो रहा है। आने वाले दिनों में भी अच्छी बुकिंग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed