{"_id":"5bb1b58a867a557f1744651f","slug":"gmou-bus-accident-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कोटद्वार में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, चालक सहित कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कोटद्वार में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, चालक सहित कई लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बस से बाहर आते यात्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह कोटद्वार-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर ढौंटियाल के पास हुआ। जहां जीएमओयू की बस संख्या यूके12पीबी0061 खाई में गिर गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस चालक को भी चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटद्वार से 108 मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया गया कि बस कोटद्वार से स्योलखांद जा रही थी।
राजस्व उपनिरीक्षक ने 10:15 मिनट पर अवगत कराया गया बस सुबह करीब साढ़े छह बजे कोटद्वार से धौटियाल जाते समय 10 मीटर खाई में गिर गई। जिसमें 24 लोग सवार थे। घायलों को कोटद्वार चिकित्सालय ले जाया गया है। जिसमें से 14 घायलों को सयुंक्त चिकित्सालय कोटद्वार ले जाया गया है। ड्राइवर को जॉलीग्रांट रेफेर किया गया है।
विज्ञापन