फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Summit 2023 Uttarakhand CM Dhami Reached Chennai For Road Show

Global Investors Summit: उत्तराखंड के लिए औद्योगिक निवेश जुटाने चेन्नई पहुंचे सीएम, कल होगा रोड शो

Wed, 25 Oct 2023 09:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Oct 2023 09:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी के मुताबिक, सरकार का सम्मेलन से पहले बड़े निवेश की ग्राउंडिंग करने पर फोकस है। इस रोड शो में हेल्थ केयर, फार्मा, ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस होगा।

विज्ञापन
Global Investors Summit 2023 Uttarakhand CM Dhami Reached Chennai For Road Show
चेन्नई पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बुधवार को औद्योगिक निवेश जुटाने के मकसद से चेन्नई पहुंच गए। बृहस्पतिवार को वह महात्मा गांधी मार्ग स्थित होटल ताज में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में हेल्थ केयर, फार्मा, ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षा, पर्यटन सेक्टर में भी औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के एमओयू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री धामी के मुताबिक, सरकार का सम्मेलन से पहले बड़े निवेश की ग्राउंडिंग करने पर फोकस है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी रोड शो में शामिल होंगे। चेन्नई रवाना होने से मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि उत्तराखंड और तमिलनाडु का गहरा सांस्कृतिक संबंध है। वहां से निवेश के पहले भी प्रस्ताव आए हैं। हमें भरोसा है कि शिक्षा, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमी उत्तराखंड में निवेश करेंगे। 2018 के निवेशक सम्मेलन में एमओयू को लेकर विपक्ष के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 27 को नहीं होगा कोटद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन, रेलवे बोर्ड ने किया स्थगित

2018 के बाद कोरोना महामारी आ गई थी। जो एमओयू पहले हुए हैं, हम उनसे भी बात कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड में बड़ा निवेश आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि निवेशक सम्मेलन से पहले बड़े निवेश की ग्राउंडिंग हो जाए।

पीएम का उत्तराखंड आना गौरव की बात

बाबा केदार के दर्शन के लिए प्रधानमंत्री के जल्द उत्तराखंड आने की संभावना के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह हमारे धामों में दर्शन के लिए आते हैं, ये हमारे लिए हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि इस बार भी आएंगे तो यह हमारे लिए गौरव व खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि पीएम का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। उन्होंने पिथौरागढ़ की जनसभा में कहा था कि वह अपने आपको उत्तराखंडी मानते हैं।

हमारी सरकार ने सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आध्यात्मिक सुंदरता को बचाते हुए प्रदेश के विकास के मार्ग को चुना है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की थीम को पीस टू प्रोस्पेरिटी रखा गया है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed