{"_id":"5dc1d2b48ebc3e5b012620bc","slug":"give-training-in-social-service-from-graduation-governor-dehradun-news-drn325080349","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक से ही दें समाजसेवा का प्रशिक्षण : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक से ही दें समाजसेवा का प्रशिक्षण : राज्यपाल
विज्ञापन
हेस्को द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण करती राज्यपाल बेबी रानी मौर्य स?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम वर्ष से ही विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा व परंपरागत ग्रामीण कार्यों से जोड़ने के लिए अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दें।
राज्यपाल ने मंगलवार को शुक्लापुर गांव में हेस्को व राज्य के विश्वविद्यालयों के समन्यवित प्रयासों से संचालित सोशल सर्विस क्रेडिट कार्यक्रम के शुभारंभ पर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों व ग्रामीण विकास के कार्यों से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों को मिलकर कार्य करना होगा। यह राज्य में पलायन को रोकने में भी सहायक होगा। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों द्वारा नशे के खिलाफ एक सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के 11 सरकारी और 20 निजी विश्वविद्यालयों में सोशल सर्विस क्रेडिट का 15 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाएगा। राज्य के प्रत्येक विश्वविद्यालय और कॉलेज द्वारा एक-एक गांव गोद लिया गया है। विश्वविद्यालयों को सामाजिक संगठनों से जोड़ना होगा। 2022 तक उत्तराखंड को 100 प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को भी योगदान देना होगा।
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय देश का पहला विश्वविद्यालय है जो रूरल मैनेजमेंट में एमबीए का पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। कुमाऊं विश्वविद्यालय में रूरल मैनेजमेंट में एमबीए के 27 विद्यार्थियों द्वारा 27 गांवों को गोद लिया गया है। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पांच गांव गोद लिए गए हैं, जहां पर जल संरक्षण व जमीन की कम सतह से जल प्राप्त करने पर कार्य किया जा रहा है। जल संरक्षण के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में नौला संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि ने बताया कि उनके विश्वविद्यालय द्वारा जीवन प्रबंधन पर पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है और ठोस कूड़ा प्रबंधन पर प्रभावी कार्य किया जा रहा है।
हेस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी ने सोशल सर्विस क्रेडिट पर प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम में उत्तरांचल ओपन यूनिवर्सिटी, सुभारती कॉलेज, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, एफआरआई के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

शुक्लापुर गांव में हेस्को संस्था व राज्य के विश्वविद्यालयों के समन्वित प्रयासें से संचालित सो?