फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls were made aware about health, education and self-defense

Dehradun News: स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मसुरक्षा के प्रति बालिकाओं को किया जागरूक

Fri, 31 Jan 2025 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Girls were made aware about health, education and self-defense
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, हरबर्टपुर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं की समाज में भागीदारी, स्वास्थ्य, शिक्षा व आत्म सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनींद्र बड़थ्वाल ने कहा कि बालिकाओं को अपनी शिक्षा व आत्मरक्षा के मामले में पूर्णत: जागरूक रहना चाहिए। इस दौरान स्लोगन, पोस्टर, कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा रावत, सुपरवाइजर किरण वर्मा, ब्रह्मी तोमर, सरस्वती, कांता प्रसाद सती आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed