फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls students of Koruwa Girls School are being given 15

Dehradun News: छात्राएं सीख रहीं मंडुवे के आटे से बिस्किट बनाना

Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Girls students of Koruwa Girls School are being given 15
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरूवा की छात्राओं को बेकरी और फूड प्रोसेसिंग का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्राएं मंडुवे के आटे से बिस्किट और सूजी, मैदे से केक, कुकीज, ब्रेड, बनाना सीख रही हैं। उन्हें जूस, जैम, चटनी तैयार करना भी सिखाया जा रहा है। राजकीय खाद्य विज्ञान केंद्र कोटद्वार और राजकीय फल संरक्षण एवं परीक्षण केंद्र चकराता के सहयोग से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को शिविर का समापन होगा। वार्डन दीपमाला रावत ने बताया कि प्रशिक्षण छात्राओं के लिए बेहद कारगर साबित होगा। प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि छात्राओं को अरबी, अदरक, हरी मिर्च, नींबू का अचार, आंवले का मुरब्बा, बुरांश, किन्नू, पुदीने का जूस, सेब की चटनी और जैम तैयार करना सिखाया जा रहा है। छात्राओं को कढ़ाई और बुनाई की बारीकियां भी सिखाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed