फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls craze of becoming a doctor.

लड़कियों में है डॉक्टर बनने का जबर्दस्त क्रेज

Sun, 14 Feb 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Feb 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
Girls craze of becoming a doctor.

डॉक्टर बनने में लड़कियों की दिलचस्पी ज्यादा है। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से आयोजित कराए गए एआईपीएमटी (आल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट) का आंकड़ा देखें तो हर साल लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है। जबकि लड़कों का रुझान ज्यादा आईआईटी में एंट्री पर बना हुआ है।

विज्ञापन


सीबीएसई के एआईपीएमटी 2014 कुल छह लाख 16 हजार 982 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें से पांच लाख 79 हजार 707 अभ्यर्थी परीक्षा के योग्य निकले। इनमें से पांच लाख 23 हजार 701 ने एआईपीएमटी 2014 में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


योग्य अभ्यर्थियों में से दो लाख 58 हजार 282 पुरुष और तीन लाख 21 हजार 322 अभ्यर्थी महिलाएं थी। एआईपीएमटी 2015 री-टेस्ट में कुल चार लाख 22 हजार 859 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से तीन लाख 74 हजार 386 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक लाख 80 हजार 957 पुरुष अभ्यर्थी और एक लाख 93 हजार 429 महिला अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें करीब 18 हजार ने क्वालिफाई किया, जिसमें करीब 53 प्रतिशत पुरुष और करीब 47 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी थीं।

एआईपीएमटी 2014 में भी 18 हजार 115 अभ्यर्थियों में 9716 पुरुष और 8399 महिला अभ्यर्थी कामयाब हुईं थी। आंकड़ों से एक बात और सामने आ रही है कि छात्राएं ज्यादा आवेदन तो करती हैं, लेकिन कामयाबी के नजरिये से लड़के आगे हैं।


इस साल एआईपीएमटी की आवेदन प्रक्रिया बुधवार को खत्म हो गई। परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी ने बताया कि कोचिंग के लिहाज से भी मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करने वालों में छात्राएं ज्यादा हैं। उत्तराखंड से भी एमबीबीएस में जाने वाली लड़कियों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed