{"_id":"646bc9ee11544a6576021364","slug":"girls-being-trapped-under-conspiracy-in-the-name-of-love-jihad-swami-bhadracharya-dehradun-news-c-5-drn1037-161858-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जेहाद के नाम पर षड्यंत्र के तहत लड़कियों को फंसाया जा रहा : स्वामी भद्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जेहाद के नाम पर षड्यंत्र के तहत लड़कियों को फंसाया जा रहा : स्वामी भद्राचार्य
विज्ञापन
पद्मविभूषण जगदगुरु स्वामी राम भद्राचार्य ने कहा कि आज देश में लव जेहाद के नाम पर लड़कियों को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। इसके प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। यदि हम समय पर नहीं जागे तो इसका दुष्परिणाम आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के छठवें वार्षिक उत्सव के मौके पर हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन स्वामी राम भद्राचार्य ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सत्य सनातन धर्म संस्कारों से जोड़ना होगा। यदि हम ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो कोई भी हमारे बच्चों को भटका नहीं सकता है। इसके लिए हमें सरकार पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने हमेशा अपनी मर्यादा का पालन किया, हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए।
स्वामी भद्राचार्य ने कहा कि गंगा मात्र नदी ही नहीं हमारी मां भी हैं। जैसे एक मां अपने बच्चों का लालन पालन करती है, ठीक वैसे ही गंगा मां भी निस्वार्थ भाव से हम सभी का पालन-पोषण कर रही हैं। इसलिए गंगा को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सीएम ने लिया आशीर्वाद
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथा स्थल पर आकर व्यास और व्यासपीठ की पूजा-अर्चना व माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, अनुराग गुप्ता, जोगेंद्र पुंडीर, विजय जोशी, राजेश शर्मा, संजय कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।