सगाई में पहुंचकर प्रेमिका ने सबसे सामने खोल दी प्रेमी की पोल, सच्चाई जान उड़े ससुरालियों के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी की सगाई हो रही थी। तभी वहां प्रेमिका पहुंच गई और उसके बाद जो बखेड़ा खड़ा हुआ सब लोग हैरान रह गए। एक गांव में सगाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती ने युवक से प्रेम प्रसंग होने की बात कही।
युवती के हंगामा करने से सगाई करने आए मेहमान भौचक रह गए। दोनों पक्षों की पंचायत के बाद सगाई करने आए मेहमान बैरंग लौट गए। फैसले के अनुसार युवक पक्ष को एक लाख रुपये सगाई करने आए पक्ष को देने होंगे।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बुधवार को सगाई की रस्म चल रही थी। इस दौरान कलियर क्षेत्र के एक गांव की युवती वहां पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। युवती का कहना था कि जिस युवक की सगाई हो रही है वह उसके साथ एक फैक्ट्री में काम करता है।
युवती से ही होगी शादी
जहां उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। अब युवक चोरी छिपे सगाई कर रहा है। इस पर सगाई करने आए मेहमान और अन्य लोग हतप्रभ रह गए।
मामले को लेकर सगाई लेकर आए मेहमान और युवक पक्ष के लोगों में वार्ता हुई। इसमें फैसला लिया गया कि अब युवती पक्ष के लोग उनके यहां शादी नहीं करना चाहते हैं। लिहाजा उनका जो खर्च हुआ है, वह उसे दे दें।
बताया जा रहा है कि युवक पक्ष की ओर से युवती पक्ष को एक लाख रुपये देकर पर सहमति हुई है। वहीं इस दौरान मामले को लेकर पुलिस को शिकायत कर दी गई। युवक और प्रेमिका के परिजनों के मध्य हुई वार्ता में दोनों के विवाह पर सहमति बन गई। इसके बाद ही युवती शांत हुई।