फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl write suicide note on facebook and abscond to delhi

युवती ने फेसबुक पर लिखा सुसाइड नोट, इसके बाद जो हुआ सब रह गए हैरान

Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Girl write suicide note on facebook and abscond to delhi

फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर एक युवती घर से लापता हो गई। परेशान परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवती के दिल्ली की ओर जाने की बात कह रही है।

विज्ञापन


सहस्त्रधारा रोड निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में अपनी 20 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवती के पिता के अनुसार बेटी कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
विज्ञापन

 

Girl write suicide note on facebook and abscond to delhi
demo pic

इसके बाद उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के घरों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान उसके फेसबुक पर ‘मैं सुसाइड करने जा रही हूं’ पोस्ट डालने की बात पता चली।

शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि युवती के बारे में सभी थाना-चौकियों को जानकारी दी गई है। युवती के दोस्तों व परिचितों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस टीम को युवती के टैक्सी से दिल्ली की ओर जाने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed