फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl went with friend and family member lying to police

अपनी दोस्त के साथ चली गई युवती तो घरवालों ने कुछ ऐसा किया कि पुलिस बन गई घनचक्कर

Wed, 23 May 2018 07:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 May 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
girl went with friend and family member lying to police
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कांवली रोड स्थित घर से युवती के अपहरण की सूचना देने वाले उसके परिजन खुद की बनाई कहानी में उलझ गए।

विज्ञापन


बताया गया था कि उनके घर चार महिलाएं आईं और युवती को अगवा कर ले गईं। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद में जब जांच की गई तो सारा मामला झूठा निकला। पता चला कि युवती अपने किसी दोस्त के साथ चली गई है और उसी ने अपनी बहनों को यह कहानी पुलिस को बताने को कहा था। अब अपहरण की झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस पुलिस ने परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। 

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम के एक घर से युवती का अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पर पहुंची तो पाया कि यह मकान अब्दुल वहीद का है, जो कि पुताई का काम करता है। उसके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उनकी बड़ी बेटी शाहना का चार महिलाओं ने अपहरण कर लिया है।

विज्ञापन

शाहना और उसके मित्र की थी कहानी 

girl went with friend and family member lying to police
युगल
बताया गया कि महिलाएं घर में भीख मांगने के लिए आईं थी और इसी बीच शाहना को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर उठाकर ले गईं। मौके पर आटा चावल आदि भी बिखरा पड़ा था। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कोतवाली थाने की एक पुलिस टीम को तत्काल आरोपी महिलाओं की खोजबीन में लगाया गया। इस दौरान जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए और स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस को न तो फुटेज में महिलाओं के आने की बात पता चली और न ही लोगों ने ऐसी किन्हीं महिलाओं को वहां देखा। इस आधार पर सोनिया की सारी शिकायत झूठी निकली। 

सोनिया की बातों का जब फाश हुआ तो उसने बताया कि उसकी बहन शाहना की चार माह पहले ही मुंबई के एक युवक के साथ दोस्ती हुई थी। सोमवार को उसका दोस्त शाहना को लेने देहरादून आया था। सोनिया ने बताया कि उन दोनों ने ही पुलिस और परिजनों को यह सब कहानी बताने के लिए कहा था। उन्हीं के कहने पर घर का सामान भी उलट पुलट किया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed