{"_id":"59996da14f1c1beb438b458c","slug":"girl-tried-to-suicide-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की लड़की पर ऊपरी हवा का साया, हरिद्वार आकर उठाया जानलेवा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की लड़की पर ऊपरी हवा का साया, हरिद्वार आकर उठाया जानलेवा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला,पिरान कलियर
Updated Sun, 20 Aug 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
girl tried to suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों ने बताया कि बेटी पर किसी ऊपरी हवा का साया था। इसलिए वे उसे बलिया से हरिद्वार स्थित कलियर दरगाह पर लाए थे। लेकिन इससे पहले उसने जानलेवा कदम उठा लिया...
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम एक 25 वर्षीय युवती ने नई गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों व उसके परिजनों ने युवती को छलांग लगते हुए देखकर शोर मचा दिया। जिसके चलते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की तलाश की, लेकिन रात हो जाने के कारण युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बलुआ सोहिलपुर, बलिया, यूपी से कुछ दिनों पहले कलियर दरगाह में आए थे। उन्होंने बताया कि युवती के ऊपर ऊपरी हवा का साया था।
विज्ञापन
जिसके चलते वह इलाज के लिए युवती को कलियर लेकर आए थे। लेकिन युवती ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि गोताखोरों को बुलाकर युवती की तलाश की जा रही हैं, लेकिन अभी तक युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है।