{"_id":"59edbadc4f1c1b86698b70ff","slug":"girl-teach-lesson-to-goth-tempo-driver","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने सिखाया ऐसा सबक कि वहशी टेंपो ड्राइवर को याद आई नानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने सिखाया ऐसा सबक कि वहशी टेंपो ड्राइवर को याद आई नानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
टेंपो चालक को सबक सीखाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने साहस का परिचय देकर न सिर्फ खुद को छेड़छाड़ होने से बचाया बल्कि ऐसा करने वाले टेंपो चालक को सबक भी सीखा दिया।
विज्ञापन
वह चालक की बगल वाली सीट पर बैठी थी। चालक ने उससे छेड़छाड़ की तो वह चलते टेंपो से कूद गई। हालांकि उसे चोट नहीं आई। शोर मचाने पर लोगों ने टेंपो का पीछा कर चालक को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ओखलकांडा इलाके की छात्रा यहां अपनी रिश्तेदारी में रहती है और एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। रविवार की शाम वह अपने भाई को रेलवे स्टेशन लालकुआं छोड़ने गई थी। वापसी में टेंपो यूके 04 टीए 8926 से लौट रही थी। चालक ने उसे अपनी बगल वाली सीट पर बैठाया था।
विज्ञापन
छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज
लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया
छात्रा के अनुसार लालकुआं पार करने पर चालक अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया मगर वह नहीं माना। खुद को घिरता देख वह डिपो नंबर पांच के पास टेंपो की गति धीमी होने पर कूद गई। इसके बाद उसने शोर मचा दिया।
लोगों के पहुंचने पर उसने वाकया बताया तो टेंपो का पीछा किया गया। बेरीपड़ाव से पहले बंद पड़ी जलपैक फैक्ट्री के पास टेंपो चालक को पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
चालक ने अपना नाम आरिफ निवासी बनभूलपुरा लाइन नंबर 12 बताया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।