{"_id":"5916e37f4f1c1bd542850da1","slug":"girl-suicide-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना आईडी कार्ड पुल पर रखकर छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना आईडी कार्ड पुल पर रखकर छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, सुसाइड
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Sat, 13 May 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने नए पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि कोई समझ पाता और बचाव के लिए कुछ कर पाता वह डूबकर लापता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें कापी किताब के अलावा छात्रा की आईडी बरामद हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शांतरशाह निवासी मनीषा(18)पुत्री मांगेराम एसडी डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दो दिन बाद से उसके एक्जाम होने वाले थे। शनिवार को वह एडमिड कार्ड लेने के लिए घर से कालेज आई थी। इसी दौरान करीब 12 बजे वह गंगनहर नए पुल के पास पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद बिना कुछ सोचे समझे पुल पर चप्पल उतारी और किताब-कापी से भरा बैग रख दिया और फिर गंगनहर में लगभग 20 फीट की अधिक ऊंचाई से छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे लोग कुछ समझ पाते और शोर मचाते इससे पहले ही वह डूबकर लापता हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल पर रखे बैग और आईडी कार्ड से उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन गंगनहर के किनारे बेटी को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार समझ में नहीं आ रहा कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है। परिजनों के अनुसार वो पुलिस से भी बेटी को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई प्रयास नहीं किया गया।