सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती ने लगाई फांसी, डायरी में चौंकाने वाली बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सर्विस की तैयारी कर रही एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर दिया। युवती की डायरी में ऐसी बातें सामने आई हैं जो चौंका देगी। जानिए...
पुलिस के अनुसार रुद्रप्रयाग के घेघड़ा गांव निवासी प्रियंका सजवाण (20) सिविल सर्विसेज की कोचिंग करने के लिए चार दिन पहले पिता अनिल पाल के साथ देहरादून आई थी। प्रियंका ने मान सिंह वाला में सीमा का मकान किराए पर लिया था।
एक जुलाई को दोपहर को वह कमरे में आ गई थी। इसी रात प्रियंका के पिता ने मकान मालिक को फोन किया कि प्रियंका फोन रिसीव नहीं कर रही है। मकान मालिक ने कमरा बंद होने के कारण बाहर से आवाज लगाई, जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया।
रुटीन डायरी में ये बातें आई सामने
कमरे में पंखे पर प्रियंका का शव लटका था। सूचना पर डालनवाला की करनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना देने के बाद कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन वहां किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला।
इंस्पेक्टर यशपाल बिष्ट ने बताया कि तलाशी में एक रुटीन डायरी मिली है। डायरी में प्रियंका की तरफ से लिखा गया है कि पिता आप सही थे, मैं गलत थी। मैं आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। डायरी में यह बात कब लिखी गई, इसका उल्लेख नहीं है। खुदकुशी के अन्य कारणों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।