{"_id":"5cb0624dbdec22141c6e7be1","slug":"girl-student-and-divyang-beaten-for-700-rupees-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः महज 700 रुपये के लिए छात्रा और उसके दिव्यांग साथी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः महज 700 रुपये के लिए छात्रा और उसके दिव्यांग साथी से मारपीट
Fri, 12 Apr 2019 03:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 12 Apr 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
देहरादून में राजपुर रोड पर एलएलबी की छात्रा और उसके दिव्यांग साथी से मारपीट की गई। मारपीट का आरोप साथी छात्रा और दो युवकों पर लगाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मसूरी रोड स्थित एक कॉलेज में एलएलबी के दो छात्राओं के बीच 700 रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा है। बिहार की छात्रा ने गुरुवार को गाजियाबाद निवासी छात्रा को रकम वापस देने के लिए एक कैफे पर बुलाया था। छात्रा अपने दिव्यांग साथी के साथ कैफे पर आई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि रकम वापस करने के बजाय छात्रा ने अन्य दो युवकों की मदद से उसके साथ मारपीट कर दी। समर्थन में आए दिव्यांग छात्र से भी मारपीट कर दी। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
