फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl student along with friend committed theft Dehradun news

Dehradun: जिस घर में पढ़ती थी, दोस्त के साथ वहीं की चोरी, 12 वीं की छात्रा ने साथी संग मिलकर ऐसे की प्लॉनिंग

Fri, 28 Apr 2023 03:36 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Apr 2023 03:36 PM IST
सार

परिवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रुड़की था। पांच दिन बाद घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था व आलमारी में रखे हुए जेवर और अन्य सामान गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने चकशाहनगर ग्राउंड से एक लड़की और एक युवक को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Girl student along with friend committed theft Dehradun news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pics

विस्तार

जिस घर में छात्रा ट्यूशन पढ़ती थी, वहीं उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी कर दी। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए लाखों के जेवर भी बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि 26 अप्रैल को डेंटिस्ट वीरेंद्र कुमार निवासी चकशाहनगर ने नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित तहरीर दी थी।

विज्ञापन


बताया कि 20 अप्रैल को वह परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रुड़की गए हुए थे। पांच दिन बाद घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था व आलमारी में रखे हुए जेवर और अन्य सामान गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने चकशाहनगर ग्राउंड से एक लड़की और एक युवक को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सोनिया व अमरपाल निवासी चकशाहनगर नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई।

विज्ञापन

12वीं में पढ़ती है छात्रा

आरोपी सोनिया 12वीं की छात्रा है। पीड़ित की पत्नी उसे ट्यूशन पढ़ाती थी। पूछताछ में सोनिया ने बताया कि उसे पता था कि उनकी शिक्षक परिवार के साथ चार-पांच दिन के लिए शादी में जा रही हैं। जिसके बाद उसने अपने दोस्त अमरपाल के साथ ट्यूशन टीचर के घर चोरी की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह 21 अप्रैल की रात को घर में घुसे और ताला तोड़कर आलमारी में रखे हुए जेवर और नकदी चोरी कर लिए। इसके बाद जेवरों को चकशाहनगर ग्राउंड के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। नकदी को लेकर दोनों रात में ही हरिद्वार चले गए। रात में हरिद्वार में रुककर सुबह अपने घरों को वापस आ गए। चोरी की गई नकदी के 10 हजार रुपये सोनिया ने अपने बैंक अकाउंट में जमा कर लिए। इसके बाद वह जेवर बेचने की फिराक में थे।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर...अब हरिद्वार से हर रविवार चलेगी ये सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन

यह सामान हुआ बरामद

-सोने का हार, दो जोड़ी सोने के झुमके, तीन जोड़ी कान की बालियां, नौ नाक की लोंग, एक नाक की बाली, एक चांदी की नथ, एक कमर की तगड़ी, नौ जोड़ी पायल, एक अहोई माता का पेंडल, ग्यारह जोड़ी बिछवे, दो पेंडल नग, दो अंगूठी आदि।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed