फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Snatch Challan Book from Police Inspector and Torn it in haridwar

स्कूटी सीज होने पर चढ़ा युवती का पारा, सीपीयू दरोगा से चालान बुक छीनकर फाड़ी 

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
सार

  • युवती ने नहीं दिखाए थे स्कूटी के कागजात और डीएल, माफी मांगने पर निपटा विवाद 

विज्ञापन
Girl Snatch Challan Book from Police Inspector and Torn it in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार के देवपुरा चौक पर स्कूटी सीज होने से गुस्साई एक युवती ने सीपीयू की महिला दरोगा के हाथ से चालान बुक छीनकर फाड़ दी। सीपीयू टीम युवती को पकड़कर अपने साथ मायापुर चौकी ले गई।

विज्ञापन


परिजन के पहुंचने पर युवती के सीपीयू टीम से माफी मांगने पर मामला सुलट गया। शुक्रवार को सीपीयू की महिला दारोगा हेमलता देवपुरा चौक के पास चेकिंग कर ही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी सवार दो युवतियों को सीपीयू टीम ने रोक लिया।
विज्ञापन


युवतियों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सीपीयू टीम ने जब स्कूटी के कागजात और डीएल दिखाने को कहा तो स्कूटी चला रही युवती ने असमर्थता जताई। युवती ने सीपीयू टीम को कागजात एवं डीएल घर से मंगवाने की बात कहकर कुछ वक्त देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद भी जब युवती के परिजन कागजात लेकर नहीं आए तो सीपीयू की दारोगा ने स्कूटी सीज कर दी। युवती ने महिला दारोगा के हाथ से चालान बुक छीनकर उसके कई पन्ने फाड़ दिए। जैसे तैसे सीपीयू दारोगा ने युवती से चालान बुक वापस ली।

इसके बाद मायापुर चौकी पुलिस की मदद से युवती को चौकी ले जाया गया। सीपीयू ने युवती के परिजन को भी बुला लिया। युवती के माफी मांगने पर सीपीयू टीम ने उसे परिजन के साथ भेज दिया।

सीपीयू प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया कि युवती के भविष्य को देखते हुए कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसे चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए। युवती ब्रम्हपुरी क्षेत्र की रहने वाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed