फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Molested in delhi bus Bus conductor suspended

उत्तराखंड से दिल्ली गई युवती से आनंद विहार बस अड्डे पर कंडक्टर ने की छेड़छाड़, सस्पेंड

Mon, 29 Apr 2019 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Girl Molested in delhi bus Bus conductor suspended
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर खड़ी बस में एक युवती से कंडक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। परिजनों की शिकायत पर रोडवेज प्रबंधन ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवती ने दिल्ली के पटपड़गंज थाने में ऑनलाइन रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। युवती उत्तराखंड के काशीपुर से दिल्ली जा रही थी। रात अधिक होने के कारण कंडक्टर ने ही उसे बस में रुकने की सलाह दी थी। घटना 23 अप्रैल तड़के की है। 

विज्ञापन


22 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे रामनगर डिपो की बस दिल्ली के लिए चली थी। बस में ड्राइवर और थे। काशीपुर से बस में एक युवती भी सवार हुई। बस रात करीब ढाई बजे दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंची।

विज्ञापन

 

सभी यात्री उतर गए। बताया जा रहा है कि युवती ने कंडक्टर से अपने गंतव्य स्थल तक जाने के लिए वाहन के बारे में जानकारी ली तो कंडक्टर ने रात होने की बात कहकर उसे बस में रुकने की सलाह दी। इस पर युवती बस में ही रुक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात में कंडक्टर ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया और बस से उतरकर बस अड्डे पर ही पुलिस चेक पोस्ट पहुंच गई। पुलिस वालों को आपबीती बताकर उसने मदद मांगी और तहरीर भी दी। बाद में उसे किसी वाहन से भेज दिया गया। 


दो दिन बाद युवती के परिजनों ने रामनगर डिपो पहुंचकर कंडक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत एआरएम से की। इस बीच, दिल्ली के पटपड़गंज थाने से भी रामनगर डिपो से घटना के बारे में जानकारी मांगी गई। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि दिल्ली के पटपड़गंज थाने से आनंद विहार बस अड्डे पर तैनात क्लर्क सुनील भटनागर पर भी कंडक्टर को पेश करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। एआरएम मोहनराम आर्या और स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है तथा विभागीय जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed