फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl married to injured lover

दोनों पांव कटने पर भी प्रेमी को बनाया हमसफर

Mon, 30 Dec 2013 12:49 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 30 Dec 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
girl married to injured lover

हरिद्वार के ज्वालापुर के आर्यनगर क्षेत्र की एक युवती ने प्रेम की मिसाल पेश की है। ट्रेन हादसे में प्रेमी के दोनों पांव कटने के बाद भी उसे अपना हमसफर बनाया है।

विज्ञापन


पुलिस की पड़ताल में सामने आ गई तस्वीर
वहीं युवती के परिजनों ने मजिस्ट्रेट के यहां परिवाद दायर कर युवक के परिजनों पर युवती को बंधक बनाने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस की पड़ताल में तस्वीर सामने आ गई।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट से की गई शिकायत में आर्यनगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री को बदायूं के मोहल्ला शहतुल्ला सहसवान निवासी प्रतिभा, उसके पुत्र मोहित, पुत्री निशा और मामा ने बंधक बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नगर मजिस्ट्रेट ने सर्च वारंट जारी किया। इसके बाद ज्वालापुर कोतवाली से बदायूं गई पुलिस युवती को साथ ले आई। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस परिवार पर युवती को बंधक बनाने का आरोप है, वह परिवार युवती के घर किराए पर रह रहा था।

हादसे में युवक के दोनों पांव कट गए
इसी दौरान मोहित से युवती के प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जून माह में एक ट्रेन हादसे में युवक के दोनों पांव कट गए। घटना के बाद से युवती ने बदायूं पहुंचकर युवक से मंदिर में विवाह रचा लिया और वहीं रहने लगी।


कोतवाली प्रभारी पंकज गैरोला ने बताया कि युवक एक प्राईवेट बैंक में कार्यरत है और उसकी मां प्रतिभा शाहजानपुर में सहायक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

युवती को नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed