फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl making rounds of police station and offices with complaint of assault and molestation

Dehradun News: मारपीट-छेड़खानी की तहरीर लेकर थाने और दफ्तरों के चक्कर लगा रही युवती

Sat, 02 Sep 2023 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Girl making rounds of police station and offices with complaint of assault and molestation
मारपीट और छेड़खानी की तहरीर लेकर एक युवती थाने-चौकियों के चक्कर लगा रही है। बीते 20 दिनों में वह जिलाधिकारी को भी शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि इनमें से एक आरोपी की ऊपर तक पहुंच है। ऐसे में कोई भी उस पर हाथ नहीं डाल रहा है। युवती का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




घटना हाथीबड़कला क्षेत्र में 11 अगस्त को हुई थी। युवती का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की। छेड़खानी भी की गई और फिर उसका मोबाइल छीन लिया गया। वह शिकायत लेकर 12 अगस्त को शहर कोतवाली पहुंची। यहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में वह जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंच गई। जिलाधिकारी ने इस शिकायत को एसपी सिटी के यहां ट्रांसफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन




आरोप यहां तक भी हैं कि उसने जब मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो किसी अधिकारी ने यह डिलिट करा दी। अब युवती ने अपनी फेसबुक वॉल से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। दोनों पक्षों का रास्ते को लेकर झगड़ा चल रहा है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed